Dehradun News

“नायक” मोड में दिखे मुख्यमंत्री धामी, अचानक कार्यालय पहुंचकर RTO को किया सस्पेंड

Ad

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक्शन मोड में देखे गए हैं। वह अचानक देहरादून आरटीओ कार्यालय पहुंचे और वहां पहुंच कर उन्होंने तत्काल रुप से आरटीओ दिनेश पठोई को सस्पेंड कर दिया। बता दें कि कार्यालय में 80 फ़ीसदी कर्मचारी भी मौजूद नहीं थे। जिसे बड़ी लापरवाही मानते हुए सीएम धामी ने एक्शन लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बताया जा रहा है कि देहरादून आरटीओ कार्यालय को लेकर कई दिनों से शिकायतें मिल रही थी। जिसका संज्ञान लेते हुए खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह 10:00 बजे के आसपास कार्यालय पहुंच गए। जहां उन्होंने सभी व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया और लापरवाहियों को बारीकी से टटोला।

इस दौरान सीएम धामी ने आरटीओ दिनेश पठोई को सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के अनुसार 10:00 बजे तक कार्यालय में 80 फ़ीसदी से अधिक कर्मचारी दफ्तर ही नहीं पहुंचे थे। अब सभी से जवाब तलब करने की तैयारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि सीएम धामी के इस एक्शन को खूब वाहवाही मिल रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top