Uttarakhand News

श्रीराम न मिलेंगे हनुमान के बिना, प्राण प्रतिष्ठा से पहले कैंची धामी पहुंचे सीएम धामी

Ad

kaichi Dham: Uttarakhand:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कैंची धाम से प्रदेश में “सांस्कृतिक उत्सव” का शुभारंभ किया। उन्होंने कैंची धाम और घोड़ाखाल मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाकर जन-जन को इस मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने ₹24.68 करोड़ के विभिन्न कार्यों का शिलान्यास भी किया।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री धामी ने कैंची धाम में श्री राम शिला की साफ-सफाई कर पूजा-अर्चना करने के साथ ही श्री राम भजन कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में आए श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रदेशों से आए लोगों से सरकार की कार्यप्रणाली के बारे में फीडबैक लिया और स्वच्छता अभियान में शामिल पर्यावरण मित्रों से बातचीत की। उन्होंने छात्रों, स्वयं सहायता समूह, ग्राम प्रधानों एवं पर्यावरण मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार पांच दशकों में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का आंकलन करते हुए कैंची धाम का मास्टर प्लान तैयार कर रही है, जिससे भविष्य में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन बढ़ेगा और सरकार की आर्थिकी सुदृढ़ होगी।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक सरिता आर्य, भीमताल राम सिंह कैड़ा, प्रमोद नैनवाल, मंडी बोर्ड अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू, पेयजल अनुश्रवण समिति अध्यक्ष दिनेश आर्य, जिला महामंत्री रंजन बरगली समेत कई लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top