Election Talks

CM धामी ने कहा हमारी जीत निश्चित है…कांग्रेस के खूनी पंजे को जनता सबक सिखाएगी

Ad

देहरादून: प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने जा रही हैm मतदान की तिथि घोषित होने के बाद से ही तमाम राजनीतिक दल अपनी अपनी तैयारियों को पुख्ता करने में जुटे हुए हैंm इसी जुगत में हर पार्टी एक दूसरे के ऊपर टीका टिप्पणी कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जनता खूनी पंजे को सबक सिखाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल सोमवार को रिस्पना के पास स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिसमें मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि भाजपा की जीत निश्चित है। उन्होंने कहा उत्तराखंड में मुकाबला भाजपा के कामों और कांग्रेस के कारनामों के बीच है। जिसमें वह भाजपा की जीत के प्रति आश्वस्त हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी जनता की पहली पसंद के तौर पर एक बार फिर आगे आएगी।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अटल जी ने उत्तराखंड बनाया था और मोदी जी उसे संवारने का काम कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ को काला और खूनी पंजा करार दिया। उन्होंने कहा काले और खूनी पंजे को जनता जरूर सबक सिखाएगी। सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस की हालत नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को जाने वाली है।

मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के ऊपर बात करते हुए बोले कि जिनके घर शीशे के होते हैं वह दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं उठाया करते। उनकी सरकार में खनन का भ्रष्टाचार सबको याद है जनता किसी भी कीमत पर कांग्रेस को चुनने वाली नहीं है। गौरतलब है कि चुनाव होने तक सभी पार्टियां एक दूसरे के ऊपर आरोप लगा रही हैं। जनता के करीब जाने के लिए कोई भी पार्टी किसी भी तरह की कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top