Uttarakhand News

सीएम धामी ने लोहियाहेड में आम लोगों से की मुलाकात

Ad

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद ऊधमसिंह नगर स्थित लोहियाहेड कैम्प कार्यालय में क्षेत्र की जनता से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं सुनी और मुख्यमंत्री ने समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान तेजी से हो इसके लिए जिलाधिकारियों को नियमित रूप से जन समस्याओं को सुनने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं जनपदों के भ्रमण के दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लगातार फीडबैक ले रहे हैं। जिलाधिकारियों को जनपदों में जनता दरबार, तहसील दिवस एवं बीडीसी की नियमित बैठकें करने के भी निर्देश दिए गए हैं। जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण हमारा उद्देश्य है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवम राजस्व अशोक कुमार जोशी, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top