Uttarakhand News

सीएम धामी के दो विदेश दौरों में हुए 28 हजार करोड़ के करार

Ad

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के संकल्प के अनुरूप उत्तराखंड निवेश का बड़ा डेस्टिनेशन बनने जा रहा है। उत्तराखंड में निवेश को लेकर विदेशी निवेशकों में भी भारी उत्साह है। सीएम धामी के ब्रिटेन और संयुक्त अरब अमीरात के दौरों में ₹28 हजार करोड़ के निवेश समझौते हुए हैं। संयुक्त अरब अमीरात में ही ₹15 हजार 475 के निवेश करार हुए हैं। कई बड़े औद्योगिक समूहों से निवेश के प्रस्ताव भी सरकार के पास आए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

“इन्वेस्ट इन उत्तराखंड” के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संयुक्त अरब अमीरात का दौरा ऐतिहासिक रहा है। पहले दिन दुबई में ₹11925 करोड़ और दूसरे दिन आबूधाबी में ₹3550 करोड़ के निवेश समझौते हुए हैं। जबकि बीते सितंबर माह में ब्रिटेन दौरे में ₹12500 करोड़ के निवेश पर सहमति हुई है।

प्रदेश सरकार ने आगामी 8-9 दिसम्बर को देहरादून में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन में ढाई लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा है। अभी सम्मेलन में जबकि डेढ़ माह से अधिक का समय बचा है, तब 55 हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है।


संयुक्त अरब अमीरात के आबूधाबी स्थित लूलू ग्रुप के उत्तराखंड आने से राज्य के शहरों को सुनियोजित ढंग से विकसित किया जा सकेगा। साथ ही नए शहरों को बसाने में समूह की विशेषज्ञता का लाभ भी उत्तराखंड को मिलेगा। उत्तराखंड सरकार का लूलू ग्रुप से रियल एस्टेट सेक्टर में ₹1000 करोड़ के निवेश का करार हुआ है। लूलू ग्रुप रियल एस्टेट सेक्टर की अंतर्राष्ट्रीय कंपनी है। यह समूह दुनिया के कई देशों में सुपर मार्केट संचालित कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top