Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने निभाया वादा, विधानसभा में हुई भर्तियों की जाँच शुरू

Ad

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में हुई भर्तियों के विषय में कथित अनियमितताओं के आरोपों की पड़ताल हेतु विधानसभा अध्यक्ष द्वारा विशेष जांच समिति गठित करने के निर्णय का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “मुझे पूर्ण विश्वास है कि ये जांच समिति विषय से जुड़े प्रत्येक तथ्य को स्पष्ट करेगी। हमारी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड के लिए कृतसंकल्पित है।

ADVERTISEMENTS Ad

आपको बता दें जैसे ही विधानसभा में हुई भर्तियों पर सवाल खडे हुए तो सीएम धामी ने बड़ा फैसला लेते हुए विधानसभा अध्यक्ष क़ो आग्रह किया था की एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया जाए साथ ही अगर कही गड़बड़ी पाई गई तो भर्तियां निरस्त करने का भी आग्रह किया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले दिन से स्पष्ट रुख अपनाए हुए हैं कि राज्य में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने एक के बाद एक गड़बड़ी वाली भर्तियों की जांच के निर्देश दिए हैं और नकल माफिया एक-एक कर सलाखों के पीछे हो रहे हैं जैसे ही विधानसभा में भर्तियों के मामले में उनके पास जानकारी गई तो उन्होंने तत्काल विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर विधानसभा की छवि को स्वच्छ करने की अपील की जिसका असर भी हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top