Uttarakhand News

स्वरोजगार के तहत युवाओं को एक हफ्ते में मिलेगा लोन, CM धामी ने जिलाधिकारियों को दिए निर्देश

Ad

देहरादून: स्वरोजगार के लिए प्रदेश सरकार लगातार तरह-तरह के प्रयास कर रही है। स्वरोजगार योजना के चलते युवा साथियों को लोन देने की प्रणाली भी लगातार और पुख्ता की जा रही है। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने स्वरोजगार योजनाओं से संबंधित लोन आवेदन पर एक सप्ताह में अनिवार्य रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री धामी ने मंगलवार को सचिवालय में स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति बैठक (Meeting about self employment schemes) ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस वर्ष विभिन्न योजनाओं के तहत जो लोन देने का लक्ष्य रखा गया है, उस लक्ष्य को 15 दिसम्बर 2021 तक पूर्ण किया जाए। सभी जिलाधिकारी संबंधित विभागीय अधिकारी एवं बैंकर्स के साथ समन्वय स्थापिक करें।

सीएम धामी ने जिलाधिकारियों को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत लोन स्वीकृति की स्थिति पर निगरानी के निर्देश (CM orders DMs to monitor process of self employment scheme) दिए। साथ ही कहा कि विभिन्न योजनाओं के तहत जो लोन दिये जा रहे हैं, उनकी प्रत्येक सप्ताह प्रगति समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को हर कल्याणकारी योजना की जानकारी के लिए जागरुकता अभियान (awareness campaign) चलाए जाएं।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने लोगों को परेशानी से मुक्त करने पर खासा जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि आवेदकों को योजनाओं का लाभ समय पर मिले। लोगों को लोन की मंजूरी के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। हर जिले में यह प्रयास हो कि जितने लोन का लक्ष्य तय किया गया है उससे अधिक लोन स्वरोजगार (self employment loans to citizens) के लिए प्रदान किए जाएं। अनावश्यक आपत्तियां लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई भी करने के निर्देश दिए गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top