Uttarakhand News

भाजपा के महापुरुषों को सीएम धामी ने किया नमन, हमारा काम भारत के गौरव को बढ़ा रहा है

Ad

देहरादून: मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रायवाला, ऋषिकेश, देहरादून में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने स्व श्यामा प्रसाद मुखर्जी, स्व दीनदयाल उपाध्याय जी, अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए कहा कि ऐसे महान लोगो ने ही जनसंघ के रूप में राष्ट्रवादी संगठन की नींव रखी जो आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में सम्पूर्ण विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन चुका है। यह सभी हमारे प्रेरणापुंज व एकात्म मानववाद के विचार से सम्पूर्ण विश्व को आलोकित करने वाले महान विचारक थे।

जिन्होंने अपनी आदर्श छवि एवं विशिष्ट बौद्धिकता से सम्पूर्ण विश्व में भारत के गौरव को बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा हमारा संगठन विश्व का एक मात्र संगठन है जहां विचारधारा और पार्टी कार्यकर्ता महत्वपूर्ण होते हैं। करोड़ों कार्यकर्ताओं का समर्पण, श्रद्धा, विश्वास और कड़ी मेहनत से ही हमारी पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है। दो दिवसीय हमारे इस महामंथन से जो उत्साहरूपी अमृत निकला है, वो अवश्य ही प्रदेश में हमारी पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। इस बैठक से हमें एक नई ऊर्जा और शक्ति मिली है, वो भविष्य में आने वाले सभी चुनावों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करेगी। गरीब कल्याण व अंत्योदय ही हम सभी कार्यकर्ताओं का परम कर्तव्य है, क्योंकि तभी हमें एक राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में पूर्ण आत्मिक संतोष प्राप्त हो सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top