Nainital-Haldwani News

पंतनगर से विदेशों के लिए उड़ेंगी फ्लाइट, सीएम धामी ने किया एक वादा

Ad

पंतनगर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट को लेकर बड़ी बात कही है। पंतनगर एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की कवायद अब काफी समय से चल रही है। इसके लिए भूमि का चयन भी किया जाना है। ऐसे में संभव है कि बहुत जल्द पंतनगर से अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट भी उड़ना शुरू हो जाएंगी।

ADVERTISEMENTS Ad

वर्तमान की बात करें तो पंतनगर से केवल देश के विभिन्न महानगरों तक यात्री जा पाते हैं। मगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन जाने से यात्रियों को लाभ मिलेगा। यात्रियों के साथ साथ नैनीताल जिले व कुमाऊं मंडल के पर्यटन को भी तेज गति मिल सकेगी। गौरतलब है कि हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए उत्तराखंड में काफी काम हो रहा है।

पंतनगर में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बन जाने से यात्रियों को विदेश जाने के लिए दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। इसके अलावा पंतनगर के टैक्सी चालकों को भी रोजगार में फायदा होगा। हल्द्वानी लाइव की टीम बीते महीने जब पंतनगर एयरपोर्ट पर गई थी, तब टैक्सी चालकों का कहना था कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने से उन्हें खासा फायदा होगा।

इसी कड़ी में अब सीएम धामी ने भी इसका समर्थन किया है। बता दें कि बीते दिन सीएम धामी रानीबाग-भीमताल डबल लेन पुल का उद्घाटन करने के बाद अमृतपुर में एक सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने पंतनगर एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की बात कही। सीएम ने वादा किया कि उनकी सरकार जिन कार्यों का शिलान्यास करेगी, उसका लोकार्पण भी करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top