Pithoragarh News

धारचूला के खोतिला गांव पहुंचे सीएम धामी, हेलीकॉप्टर से लिया नुकसान का जायज़ा

Ad

पिथौरागढ़: जनपद के खोतिला क्षेत्र (धारचूला) में अतिवृष्टि के कारण हुए नुकसान का आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावितों को हर सम्भव सहायता का भरोसा भी दिलाया। गौरतलब है कि जिला प्रशासन, एसडीआरएफ एवं पुलिस द्वारा राहत और बचाव कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि नेपाल के दार्चूला में बादल फटने से काली नदी भी उफान पर है। बताया जा रहा है कि काली नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इस वजह से अबतक नवगाड़ गांव और महाकाली नगर पालिका में पांच लोगों की मौत हो गई और 11 लोग लापता हैं।

जानकारी के अनुसार करीब 30 से अधिक मकान जमींदोज हो गए हैं। भारी मात्रा में आए पानी और मलबे की वजह से पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला के खोतिला में 36 मकानों में मलबा, पानी भर गया है। घर में घुसे पानी में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। पशुपति देवी (65) पत्नी मान बहादुर दरवाजे का कुंडा नहीं खुलने के कारण घर के अंदर ही फंस गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top