Nainital-Haldwani News

तिकोनिया के पास जाम में फंसे CM धामी, पीएम की रैली की तैयारियों को देखने पहुंचे थे हल्द्वानी

तिकोनिया के पास जाम में फंसे CM धामी, पीएम की रैली की तैयारियों को देखने पहुंचे थे हल्द्वानी
Ad

हल्द्वानी: नगर में जाम का दंश इस बार प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी झेलना पड़ा है। जी हां, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री मोदी की आगामी रैली के स्थल का निरीक्षण करने के लिए एमबी इंटर कॉलेज जा रहे थे। तभी उन्हें तिकोनिया के पास करीब दस मिनट तक जाम के कारण रुकना पड़ा। बताया जा रहा है कि सीएम धामी समय से कुछ देरी पहले यहां आ गए थे।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि हल्द्वानी में जाम की व्यवस्था ना सिर्फ आमजन बल्कि प्रशासन और पुलिस की भी नाक में दम कर देती है। हालत ये है कि दिन के किसी भी पहर में हल्द्वानी जाम से छुटकारा नहीं पा पाता। इसकी बानगी समय समय पर देखने को मिलती रहती है। इस बार सीएम धामी को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

दरअसल सीएम धामी मंगलवार को हल्द्वानी में कार्यक्रमों में शामिल होने आए थे। दोपहर ढाई बजे के आसपास उन्हें पीएम मोदी के सभा स्थल का निरीक्षण करने के लिए जाना था। जिसके लिए पुलिस ने जीरो जोन की तैयारियां कर ली थीं। जानकारी के अनुसार सीएम धामी को 15-20 मिनट की देरी से पहुंचना था।

मगर वब जल्दी ही आ गए। अब तिकोनिया के पास उन्हें भीषण जाम मिल गया। जिसमें उनकी कार करीब 10 मिनट तक फंसी रही। एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि सड़क में जीरो जोन करने से जाम लग गया था। कुछ देर में रूट खोला और इसी वक्त सीएम पहुंच गए थे। जाम को जल्द खोल दिया गया था। हालांकि सीएम के जाम में फंसने से पुलिस के भी पसीने छूट गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top