CM Corner

छत्तीसगढ़ से लौटते ही सीएम धामी पहुंचे खंडूड़ी आवास, भावुक हुआ माहौल

Ad

Pushkar Singh Dhami | Bhuvan Chandra Khanduri | Uttarakhand News | Tribute | Dehradun | Political News : उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के वसंत विहार स्थित पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय भुवन चंद्र खंडूड़ी के आवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

ADVERTISEMENTS Ad

छत्तीसगढ़ दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री धामी सीधे स्वर्गीय खंडूड़ी के निवास पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए विनम्र नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का जीवन अनुशासन, राष्ट्रसेवा, ईमानदारी और जनकल्याण का प्रेरणादायी उदाहरण रहा है। उन्होंने कहा कि सेना में उत्कृष्ट सेवाएं देने के बाद उन्होंने राजनीति और सार्वजनिक जीवन में भी उच्च आदर्श स्थापित किए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड के विकास, सुशासन और पारदर्शी प्रशासन को मजबूत आधार देने में स्वर्गीय खंडूड़ी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने अपने कार्यकाल में जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कई दूरदर्शी फैसले लिए…जिनका लाभ आज भी प्रदेशवासियों को मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण सहित परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह क्षति केवल परिवार की नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखण्ड और देश की अपूरणीय क्षति है। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top