Udham Singh Nagar News

चुनाव हारने के बाद बोले CM धामी,सामान्य कार्यकर्ता हूं…खटीमा के लिए काम करता रहूंगा

Ad

खटीमा: विधानसभा चुनावों में अपनी सीट हारने के बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहली बार अपने क्षेत्र खटीमा पहुंचे। उन्होंने खटीमा पहुंचकर जनता का धन्यवाद दिया। सीएम धामी ने कहा कि मैंने खटीमा के लिए काम किया है और करता रहूंगा। राजनीति में यहीं से मेरी शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री बनने के कयासों पर सीएम धामी ने कहा कि यह फैसला हाईकमान को लेना है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह बुधवार को हेलीकॉप्टर से खटीमा पहुंचे। जहां पर शासन के अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा को बहुमत मिला है। हमने राज्य में यह मिथक तोड़ दिया कि एक पार्टी लगातार दो बार सरकार नहीं बना सकती।

सीएम धामी ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रदेश की जनता को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनमानस का सम्मान करते हुए आमजन की भावनाओं के अनुरूप और विकास के लिए कार्य करेगी। उन्होंने खुद को आप पार्टी का सामान्य कार्यकर्ता बताया है। इस दौरान सीएम धामी से अगले मुख्यमंत्री के कयासों के बारे में भी सवाल किया गया।

जिस पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कुछ विधायकों ने पेशकश की है। मगर ऐसा कुछ नहीं है। यह केंद्रीय नेतृत्व को तय करना है कि प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। खटीमा की जनता ने जो भी जनादेश दिया है, वह सिर माथे पर है। खटीमा क्षेत्र को कोई नुकसान नहीं होगा। मैंने पहले भी यहां के लिए काम किया है और आगे भी करता रहूंगा। गौरतलब है सीएम धामी साल 2012 से खटीमा के विधायक थे। अब उन्हें कांग्रेस के भुवन कापड़ी के हाथों हार मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top