Uttarakhand News

गर्जिया देवी मंदिर परिसर की दुकानों में लगी आग, सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश

Ad

Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद नैनीताल के रामनगर स्थित गर्जिया देवी मंदिर परिसर की दुकानों में हुए अग्निकांड की घटना के प्रति दुःख व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने घटना से प्रभावित व्यक्तियों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी नैनीताल को घटना के कारणों की जांच के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए की धार्मिक स्थलों पर इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसकी भी कारगर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्र पर्व के दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना में किसी प्रकार की कठिनाई न हो इसके लिए भी आवश्यक प्रबंधन पर ध्यान दिया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top