Uttarakhand News

सीएम धामी का जनता से वादा, हर 100 दिन में कामों की रिपोर्ट जारी करेगी सरकार

Ad

देहरादून: प्रदेश की धामी सरकार ने देवभूमि की जनता के साथ संवाद स्थापित करने के लिए कई सारे प्रयास शुरू किए हैं। खास तौर पर आगामी बजट के लिए जनता से फीडबैक लिया जा रहा है। अब सीएम धामी ने कहा है कि उनकी सरकार हर 100 दिन की विकास कार्यो की रिपोर्ट जनता के सामने पेश करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

सोमवार को सीएम धामी लमगड़ा क्षेत्र स्थित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम के चौथे वार्षिकोत्सव में पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि जल्द ही एक समान कानून उत्तराखंड में लागू होने जा रहा है। इस दौरान उन्होंने भारतीय टीम के थॉमस कप जीतने पर भी सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार का प्रयास रहेगा कि हर 100 दिन के विकास कार्यो की रिपोर्ट जारी की जाए। गौरतलब है कि अगर ऐसा होता है तो जनता को सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में लगातार पता चलता रहेगा। जिससे जनता और सरकार के बीच विश्वास भी पैदा होता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top