Uttarakhand News

दिल्ली में बोले मुख्यमंत्री धामी, मैं शांत जरूर हूं लेकिन एक्शन सख्त लेता हूं…

Ad

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी छवि के लिए खासकर युवाओं की पहली पसंद बन चुके हैं। हाल ही में जब उन्होंने देहरादून आरटीओ में अचानक से छापा मार कर मुख्य अधिकारी को निलंबित किया तो उनकी वाहवाही पूरे इंटरनेट पर होने लगी। अब सीएम धामी ने खुद कहा है कि वे शांत जरूर है लेकिन एक्शन सख्त लेते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल बीते रोज दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया मंथन कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश पलायन की समस्या गंभीर है। हम इस तरफ लगातार कोशिश कर रहे हैं। सरकारी जमीनों पर जितने अतिक्रमण हैं, उसे हटाना शुरू हो गया है। सभी जिलाधिकारियों को इस बारे में हिदायत भी दी गई है।

इसके बाद सीएम धामी ने अपने स्वभाव पर बेबाकी से जवाब दिया और कहा कि मेरा स्वभाव जितना शांत है, मैं उतने ही सख्त एक्शन लेता हूं। उन्होंने कहा कि मैं मीठा बोलता जरूर हूं, लेकिन कुछ भी देखता रहूंगा इसका मतलब यह नहीं है। गौरतलब है कि अभी कुछ दिनों पहले उन्होंने यह भी कहा था कि अधिकारी अलर्ट रहें, कभी भी कहीं भी छापा मार सकता हूं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top