Uttarakhand News

उत्तराखंड CM धामी ने एक बार फिर की यूनिफॉर्म सिविल कोड की पैरवी, बोले सभी राज्य लागू करें…

Ad

देहरादून: प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद हुई सबसे पहली कैबिनेट बैठक में ऐतिहासिक फैसला लिया गया था। इस बैठक में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने पर सहमति जताई थी। बता दें कि यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने के लिए एक कमेटी बनाना भी तय हुआ था। अब एक बार फिर से यूनिफॉर्म सिविल कोड की पैरवी करते खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिखे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सोमवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी काशीपुर पहुंचे। जहां उन्होंने बांसखेड़ा के प्राथमिक स्कूल के रूपांतरण कार्यक्रम में यूनिफॉर्म सिविल कोड का जिक्र किया। सीएम धामी ने इसके लागू होने को लेकर कहा कि कैबिनेट ने सबसे पहली ही मीटिंग में काफी बड़ा फैसला लिया है। अब हम अपने वादे को निभाते हुए इसे जल्द ही लागू करेंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए कमेटी बनाई गई है। जो इसका ड्राफ्ट तैयार करेगी। इस कमेटी में विधि के जानकार होंगे। जिनके द्वारा यूनिफॉर्म सिविल कोड हेतु ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। जिसके बाद इसकी जांच विधि विभाग द्वारा की जाएगी। बता दें कि इस दौरान उन्होंने सभी राज्यों से यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top