Dehradun News

एक स्कूटी की वजह से सीएम धामी ने रोका अपना काफिला, दिखाया नेक दिल

Ad

देहरादून: राजधानी दून में गुरुवार को सिनर्जी अस्पताल जीएमएस रोड के पास स्कूटी सवार दो युवक नीचे गिर गए। अच्छा हुआ कि इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काफिला वहां से गुजर रहा था। सीएम धामी ने जब दोनों युवकों को गिरते देखा तो उनसे रहा नहीं गया। उन्होंने अपनी फ्लीट रुकवाकर दोनों का हाल चाल जाना और अस्पताल भिजवाया।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल, गुरुवार को जिस समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वाडिया हिमालयन भू विज्ञान संस्थान से सचिवालय आ रहे थे, तभी ओएनजीसी चौक के समीप स्कूटी पर सवार दो युवकों को गिरते हुए देखा। जिसके बाद सीएम ने अपना काफिला रुकवाया और दोनों युवकों हालचाल पूछने उनके पास पहुंच गए। युवकों को मामूली चोट आई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top