Dehradun News

सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, BJP की वजह से हो पाई भारत जोड़ो यात्रा!

Ad

देहरादून: कांग्रेस और भाजपा के बीच होने वाली राजनीतिक गहमा गहमी कभी नहीं रुकती। अब भारत जोड़ा यात्रा का समापन हुआ तो भी दोनों गुटों में एक दूसरे को खदेड़ने की जिद लगी हुई है। पहले राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा और गृह मंत्री अमित शाह को कश्मीर तक पैदल यात्रा का चैलेंज दिया तो वहीं अब उत्तराखंड सीएम धामी ने भी राहुल गांधी पर तंज कसा है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल, भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रायवाला में हुई। इसके बाद सीएम धामी ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि विपक्ष के पास आज को मुद्दा नहीं है। उन्होंने जोशीमठ से लेकर चारधाम यात्रा की तैयारियों के साथ ही प्रदेश की तमाम विकास से जुड़ी योजनाओं का जिक्र किया।

साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का श्रेय मोदी सरकार को दिया। उन्होंने कहा कि आज अगर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर तक हो सकी है, तो इसमें बड़ा कारण वहां का माहौल रहा है। वही माहौल, तो भाजपा ने धारा 370 को हटाकर बनाया है। अब इसे लेकर भी कांग्रेस खेमे में माहौल गर्म हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top