Uttarakhand News

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली के लिए रवाना

Ad

देहरादून: उत्तराखंड अपने नए मुख्यमंत्री के ऐलान का इंतजार कर रहा है। 20 मार्च तक सभी विधायकों को देहरादून पहुंचने को कहा गया है। विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो सकती है। फिलहाल एक दिन पहले ये जानकारी सामने आ रही है कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिल्ली से बुलावा आया है। जब सभी की नजर विधायक दल की बैठक पर थी तो सीएम धामी के दिल्ली दौरे के कई मतलब निकाले जा रहे हैं। वह देहरादून से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीएम के अलावा बीजेपी की प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पहले से ही दिल्ली में है। भाजपा को सीएम के चयन के बाद शपथ ग्रहण समारोह की तैयारीभी करनी है। शपथ समारोह के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी उत्तराखंड पहुंच सकते हैं। कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली दौरे पर जाने से विधायक दल की बैठक को आगे शिफ्ट किया जाएगा या नहीं … ये देखने वाली बात होगी।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में नेताओं के दिल्ली दौड़ से पार्टी में मुख्यमंत्री कौन होगा? इसको लेकर संशय के बादल लगातार बढ़ते जा रहें हैं। सीएम की रेस में कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, मंत्री सतपाल महाराज, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट, राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी, डॉ धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, बंशीधर भगत, रेखा आर्य, अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का नाम शामिल होना बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top