Uttarakhand News

उप चुनाव की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने 22 IAS अफसरों के तबादले किए

Ad

देहरादून: प्रदेश में एक तरफ मुख्यमंत्री धामी के उपचुनाव को लेकर चर्चाएं चल रही हैं तो वही इसी बीच सीएम धामी ने करीब 22 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री धामी के चंपावत से उप चुनाव लड़ने के आसार सबसे ज्यादा बताए जा रहे हैं। लेकिन किसी भी औपचारिक घोषणा से पहले धामी ने एक बड़ा फैसला किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने कई आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। इस लिस्ट में डॉ एसएस संधू को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जबकि राधा रतूड़ी और मीनाक्षी सुंदरम का तबादला किया गया है। गौरतलब है कि उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही तबादलों का दौर जारी है अधिकारियों को लगातार इधर से उधर भेजा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top