Champawat News

चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी ने दिया इस्तीफा, सीएम धामी के लिए छोड़ी अपनी सीट

Ad

चंपावत: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राजनीति के गलियारे से आ रही है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत से ही उपचुनाव लड़ेंगे। तमाम अटकलों के बीच अब चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने इस्तीफा दे दिया है। गुरुवार को विधायक गहतोड़ी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ दी है। बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष के यमुना कॉलोनी स्थित पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक गहतोड़ी ने कहा कि उन्होंने यह फैसला चंपावत के विकास के लिए किया है। मुख्यमंत्री के विधायक होने से यहां का चहुंमुखी विकास होगा। गौरतलब है कि इस मौके पर कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास, सौरभ बहुगुणा, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार आदि मौजूद रहे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 24 तारीख को राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष प्रदेश के सभी सांसदों और राज्यसभा सदस्य और विधान सभा सदस्य के साथ अहम बैठक करेंगे। जिसमें आगे की चुनाव रणनीति तैयार की जाएगी। गौरतलब है कि चंपावत सीट को चुनने का एक कारण ये भी है कि ये सीट सीएम धामी के गृह क्षेत्र खटीमा से सटी हुई है। लाजमी है कि कैलाश गहतोड़ी पहले विधायक थे, जिन्होंने सीएम धामी के लिए सीट छोड़ने की पेशकश की थी। अब यह माना जा रहा है कि बहुत जल्द चुनाव आयोग इस सीट को खाली घोषित कर उप चुनाव की तैयारी करेगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top