Uttarakhand News

दिल्ली रवाना होंगे मुख्यमंत्री धामी…उत्तराखंड भाजपा में बदलाव की अटकलें तेज!

Ad

देहरादून: दिल्ली नेताओं के लिए कभी भी दूर नहीं रहा। उत्तराखंड राजनीति के तो तौर ही सीधे सीधे दिल्ली से जुड़े दिखते हैं। राजनीतिक विशेषज्ञ तो ये तक कहते हैं कि राजनीति से जुड़े फैसले दिल्ली में ही लिए जाते हैं। उत्तराखंड आकर केवल उनकी घोषणा होती है और उनपर अमल किया जाता है। अब मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी शुक्रवार की शाम दिल्‍ली रवाना होने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली में ये उत्तराखंड भाजपा संगठन बदलाव को लेकर चर्चा हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

कहा तो ये जा रहा है कि शनिवार को केंद्रीय मंत्रियों एवं पार्टी नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये एक सामान्य मुलाकात नहीं है। इस मुलाकात में चर्चा का दायरा बढ़ा होने वाला है। बता दें कि सीएम धामी किस सीट से उपचुनाव लड़ेंगे, ये अभी साफ नहीं है। इसलिए मुलाकात के दौरान इस बारे में खास चर्चा हो सकती है कि किस सीट से सीएम को उतारा जाए।

इसके अलावा सीएम धामी के दिल्‍ली दौरे की सूचना के बाद प्रदेश भाजपा संगठन में बदलाव की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। भाजपा के चुनाव जीतने के बाद से ही ये चर्चाएं उठ रही थी कि आज नहीं तो कल संगठन में बदलाव होंगे। देखना होगा सीएम धामी की इस मुलाकात के क्या मायने निकलकर आते हैं। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शाम 7:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top