CM Corner

सरकारी नौकरी पाने वालों को सीएम धामी का बड़ा संदेश, पढ़िए क्या कहा

Ad

Pushkar Singh Dhami | Government Jobs | Uttarakhand News | Youth Employment | Anti Copying Law | Recruitment Drive : उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले चार वर्षों में सरकारी सेवा में चयनित हुए युवाओं को डिजिटल माध्यम से पत्र भेजकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि वर्ष 2022 में जनता ने उन्हें दूसरी बार प्रदेश की सेवा का मौका दिया। जिम्मेदारी संभालने के बाद राज्य में बेरोजगारी कम करने और सरकारी विभागों में खाली पदों को भरने के लिए बड़े स्तर पर भर्ती अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि पिछले चार साल में करीब 30 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दी जा चुकी है और यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज युवा अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर सरकारी नौकरियां हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सख्त नकल विरोधी कानून और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के कारण योग्य युवाओं को सही सम्मान और अवसर मिल रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने चयनित कार्मिकों से ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि राजकीय सेवक के रूप में सभी को मानवीय मूल्यों के साथ आम जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई चयनित युवाओं से फोन पर बातचीत भी की और उन्हें उत्साह के साथ जनसेवा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top