CM Corner

‘हर घर तिरंगा’ को लेकर सीएम धामी का खास संदेश, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री

Ad

National Pride | Har Ghar Tiranga | Pushkar Singh Dhami : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के लोगों से अपने घरों, दुकानों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा फहराने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर तिरंगा केवल एक अभियान नहीं…बल्कि देश के प्रति सम्मान, एकता और गर्व की भावना को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश के सम्मान, त्याग और बलिदान का प्रतीक है।

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पहचान वीरभूमि के रूप में है और यहां के लोगों ने हमेशा देश की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

14 अगस्त को मनाया जाएगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

भारत विभाजन की त्रासदी और उससे प्रभावित लोगों के संघर्ष को याद करने के लिए 14 अगस्त 2026 को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत राज्य और जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को विभाजन के दौरान लोगों के संघर्ष और बलिदान की जानकारी देना और उनकी स्मृतियों को सम्मान के साथ संजोना है।

देहरादून में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

सूचना विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी में कहा कि मुख्यमंत्री की मौजूदगी में देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें मतुआ समुदाय के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत पर तैयार लघु वृत्तचित्र दिखाया जाएगा।

कार्यक्रम में विभाजन विभीषिका से जुड़ी विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसके अलावा सभी जिलों में डिजिटल प्रदर्शनी के माध्यम से विभाजन से प्रभावित परिवारों की पीड़ा और संघर्ष को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

स्कूल-कॉलेजों में भी होंगे कार्यक्रम

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में भाषण, वाद-विवाद, क्विज, व्याख्यान और परिचर्चा जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सरकार का उद्देश्य इन कार्यक्रमों के जरिए युवाओं को देश के इतिहास और विभाजन से जुड़ी घटनाओं की जानकारी देना है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top