Nainital-Haldwani News

आवेदन कर दीजिए…नैनीताल जिले के 1200 छोटे व्यापारियों को दिसंबर तक मिलेगा Nano लोन

आवेदन कर दीजिए...नैनीताल जिले के 1200 छोटे व्यापारियों को दिसंबर तक मिलेगा Nano लोन
Ad

हल्द्वानी: प्रदेश सरकार हर वर्ग, हर तबके के लोगों के लिए योजनाओं को पिटारा खोल रही है। ऐसे में छोटे व्यापारियों के लिए भी एक योजना है जिसने इन दिनों खासी चर्चा पकड़ी हुई है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (Chief minister self employment scheme) अति सूक्ष्म (नैनो) के तहत छोटे व्यापारियों को 50 हजार तक का लोन दिया जाएगा। नैनीताल जिले में 1200 लोगों को एक महीने के भीतर लाभान्वित किया जाना है।

ADVERTISEMENTS Ad

गुरुवार को महाप्रबंधक उद्योग विपिन कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जीएम डीआईसी ने बताया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के छोटे व्यवसाय, उद्यमी आम तौर पर छोटी पूंजी के साथ काम करते हैं। ऐसे व्यापारियों की सुध लेते हुए सरकार अब इन्हें 50 हजार रुपए तक बैंक लोन (Bank loan 50000 Rs) उपलब्ध करा रही है।

महाप्रबंधक ने कहा कि लॉकडाउन का जो असर (Impact of lockdown) बाकी क्षेत्रों या नौकरियों में पड़ा। वही असर ऐसे छोटे व्यापारियों की आजीविका पर भी पड़ा है। इसलिए लोन की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 50 हजार तक की नई परियोजनाओं की स्थापना, पुरानी बंद पड़ चुकी योजनाओं के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाना है।

गौरतलब है कि योजना मे 35 प्रतिशत तक मार्जिन मनी, अनुदान उपलब्ध कराना है। महाप्रबंध विपिन कुमार ने बताया कि इस योजना में आवेदक मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन (you can apply online) कर सकते हैं। बता दें कि याजना के तहत नैनीताल जिले को लक्ष्य मिल गया है। लीड बैंक प्रबन्धक बीएस चौहान ने बताया कि नैनो योजना में जनपद को प्राप्त 1200 एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में प्राप्त 850 के लक्ष्यों की पूर्ति दिसम्बर तक की जानी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top