Uttarakhand News

भराड़ीसैंण में सीएम धामी की मॉर्निंग वॉक,स्वच्छता कर्मियों से कहा वेल डन

Ad

देहरादून। बुधवार को राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) से धामी सरकार समावेशी बजट पेश कर चुकी है। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद मुख्यमंत्री धामी आमजन को अधिक से अधिक समय देने की कोशिश करते हैं। एक बार फिर कुछ इसी तरह का नजारा सुबह सवेरे भराड़ीसैंण परिसर में देखने को मिला। दरअसल, सीएम धामी सुबह की मॉर्निंग वॉक पर अपने चिर परिचित अंदाज में निकले तो इस दौरान वे उन तमाम स्वच्छता कर्मियों और पुलिस कर्मियों से मिले जिनके ऊपर भी सत्र के सफल संचालन की अहम जिम्मेदारी है।

ADVERTISEMENTS Ad

सीएम धामी ने इस दौरान स्वच्छता कर्मियों एव पुलिसकर्मियों से उनका हाल चाल जाना और शानदार सेवाएं देने पर उनकी हौसला अफजाई की।

सीएम इस दौरान पूरे परिसर में घूमे और यहां चल रही गतिविधियों की जानकारी भी ली और जरूरी निर्देश भी दिए।


बता दें कि सीएम धामी जब जिला दौरों पर जाते हैं तो वे सुबह सवेरे आसपास के गांव आदि में जाकर धरातल पर जनता से सरकार का फीडबैक लेते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top