Uttarakhand News

उत्तराखंड: परीक्षाओं को लेकर अगर फैलाई अफवाह तो होगी कार्रवाई

Ad

देहरादून: रविवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलग ही रूप में नजर आए. पौड़ी दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभा में कई सवालों के जवाब दिए और कहा कि युवाओं के भविष्य के लिए अगर आज सख्त फैसले दिए जाते हैं तो वो अच्छा है.

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं को स्वच्छ रखने के लिए सरकार ने नकल विरोधी कानून बनाया है. इस कानून के लागू होने के बाद अब प्रतियोगी परीक्षाओं में अगर कोई संदिग्ध भूमिका में नजर आता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही होगी.

उन्होंने कहा कि भविष्य में सभी परीक्षाएं कैलेंडर के अनुरूप होंगे कैलेंडर जारी कर दिया गया है उन्होंने कहा कि परीक्षाओं को लेकर अगर कोई व्यक्ति अफवाह फैलाता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top