Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया बदलाव की तरफ इशारा, इंतजार में बैठे युवाओं को मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री धामी ने इस बार ग्राम प्रधानों व पंचायत अध्यक्षों को उपहार देना का ऐलान किया है। कोरोना काल में जनसेवा करने वाले प्रधानों को दस हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
Ad

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में परीक्षा आयोजन की जिम्मेदारी लोक सेवा आयोग को दी जा सकती है। UKSSSC मामले में जांच जारी है लेकिन सरकार की कोशिश है कि जो परीक्षाएं लंबित हैं उन्हें कराया जाए। सीएम ने कहा है कि हमारे भाई बहन जो परीक्षार्थी है उनकी परीक्षाओं में कोई विलम्ब न हो, साथ ही उनकी रोजगार की आशा, निराशा में न बदले, इसके लिये लम्बित परीक्षाओं का आयोजन अधीनस्थ चयन आयोग की अर्हताओं के आधार पर लोक सेवा आयोग अथवा अन्य संस्थाओं से भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित कराये जाने के संबंध में शीघ्र प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखा जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि समूह ग के 7 हजार पदों पर अधीनस्थ चयन आयोग के माध्यम से भर्ती होनी थी। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

सीएम ने कहाकि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा की गई भर्ती के प्रकरणों में पायी गई अनियमितताओं की जांच की जा रही है, साथ ही विधानसभा अध्यक्ष द्वारा भी विधानसभा में की गई नियुक्तियों की जांच के सम्बंध में उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि हम युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर हैं और जिन्होंने ग़लत किया है उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही जारी है। शीघ्र ही पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के साथ रिक्त पदों को भरने का अभियान चलाया जाएगा। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top