Nainital-Haldwani News

बड़ी खबर: इंदिरा हृदयेश को श्रद्धांजलि देने हल्द्वानी पहुंचे सीएम तीरथ सिंह रावत

बड़ी खबर: इंदिरा हृदयेश को श्रद्धांजलि देने हल्द्वानी पहुंचे सीएम तीरथ सिंह रावत
Ad

हल्द्वानी: इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। प्रदेश की राजनैतिक पिलर मानी जाने वाली इंदिरा हृदयेश को श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत हल्द्वानी पहुंच गए हैं। उन्होंने इंदिरा हृदयेश के आवास पहुंच कर उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। सीएम के साथ सांसद अजय भट्ट और कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत सहित सभी पार्टियों के दिग्गज नेता मौजूद हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि उनके आवास में श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद इंदिरा हृदयेश के पार्थिव शरीर को स्वराज आश्रम ले जाया जाएगा। जान अंतिम दर्शन के बाद 12 बजे रानी बाग स्थित चित्र शिला घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वर्तमान में प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निर्वहन कर रही इंदिरा हृदेश के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए सीएम रावत ने कहा कि इंदिरा जी का जाना प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है सरकार उनके कामों को आगे बढ़ाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top