
Yogi Adityanath : Uttarakhand News: SavitriDeviV

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन हो गया है। उन्होंने 91 वर्ष की उम्र में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाई महेंद्र ने फोन पर इस दुखद समाचार की पुष्टि की है। वहीं पौड़ी के एसएसपी सर्वेश कुमार ने भी उनके निधन की जानकारी दी है।
सावित्री देवी उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव की रहने वाली थीं। वह एक गृहिणी थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बचपन भी इसी गांव में बीता है। परिवार और गांव के लोगों से उनका गहरा जुड़ाव रहा।
बीते कुछ महीनों में सावित्री देवी की तबीयत कई बार खराब हुई थी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपनी मां से मिलने अस्पताल पहुंचे थे और उनका हालचाल जाना था।
मां के निधन की खबर के बाद उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में शोक का माहौल है।





