CM Corner

सीएम त्रिवेंद सिंह रावत ने मुस्लिम नागरिकों को ईद-उल-फितर की बधाई दी

Ad

सीएम त्रिवेंद सिंह रावत ने मुस्लिम नागरिकों को ईद-उल-फितर की बधाई दी

देहरादूनः मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों, विशेषतौर पर राज्य के मुस्लिम नागरिकों को ईद-उल-फितर के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईद-उल-फितर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश लेकर आता है। खुशियों का यह त्यौहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से घर पर रहकर ही इबादत करने और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करते हुए त्यौहार को मनाने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top