Dehradun News

कॉलेज के नेता ने टावर पर चढ़कर रखी अपनी डिमांड, छात्रसंघ चुनाव कराओ वरना…!

Ad

हल्द्वानी: कुमाऊं विवि के लगभग सभी कॉलेजों में छात्र नेता बीते कुछ महीनों से लगातार तैयारी में जुटे हैं। उन्हें आस है कि दो साल कोरोना के कारण जो छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए, वो इस बार तो हो ही जाएंगे। मगर चुनावों पर संदेह अब भी बना हुआ है। ऐसे में छात्रसंघ नेता भूख हड़ताल कर के भी अपनी मांग रख रहे हैं। इस बार तो एक नेता टावर पर ही चढ़ गया।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल देहरादून डीएवी पीजी कॉलेज का एक छात्र बीते दिन सर्वे चौक के टावर पर चढ़ गया। पुलिस व कॉलेज प्रशासन को पता लगा तो उनके तो हाथ पांव ही ढीले हो गए। छात्रसंघ चुनावों की डिमांड के साथ ही छात्र ऊपर चढ़ा था।

जानकारी के अनुसार छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग को लेकर बुधवार सुबह 6:00 बजे सर्वे चौक के टावर पर छात्र नेता मनमोहन सिंह रावत चढ़ गया। वहीं, दूसरी तरफ भूख हड़ताल भी लगातार जारी है। एक छात्र की तो तबीयत भी बिगड़ गई थी। अब देखना ये होगा कि आने वाले दिनों में चुनावों पर क्या फैसला होता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top