Nainital-Haldwani News

अब बढ़ गए कमर्शियल सिलेंडर के दाम, हल्द्वानी ने दिल्ली को भी पीछे छोड़ा

Ad

हल्द्वानी: एक बार फिर कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में ढाई 250 रुपए की वृद्धि की गई है। बता दें कि अब हल्द्वानी ने दिल्ली और मुंबई को भी पीछे छोड़ दिया है। दरअसल हल्द्वानी में 19 किलो वजन का रसोई गैस सिलेंडर अब 2305 रुपए में मिलेगा। जहां पहले इसकी कीमत सिर्फ ₹2051 थी।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी – 2305.50 रुपए
दिल्ली – 2253 रुपए
मुंबई – 2205 रुपए

गौरतलब है कि 22 मार्च को तेल कंपनियों ने रेट संशोधित किए थे। जिसमें घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया था। हालांकि 5 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर अब ₹356 में रिफिल कराया जा सकेगा। जिसके लिए पहले ₹338 देने होते थे। वहीं 10 किलो वजन के सिलेंडर के लिए 648 नहीं बल्कि ₹683 देने होंगे।

इंडेन गैस एजेंसी हल्द्वानी के प्रबंधक रवि मेहरा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 किलो वाले कामर्शियल सिलिंडर के दाम 250 रुपए बढ़ गए हैं। हल्द्वानी में अब यह 2305.50 रुपये में मिलेगा। निश्चित तौर पर इस महंगाई का असर रेस्टोरेंट और ढाबों में खाना पान पर भी पड़ेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top