Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी की रानू कनवाल को दें बधाई, वन दरोगा के लिए हुई चयनित

Ad

Ranu Kanwal story, forest inspector:- उत्तराखंड राज्य के युवा आज हर क्षेत्र में अपनी मेहनत के दम पर नाम कमा रहे हैं। इस कड़ी में राज्य की होनहार बेटियां भी पीछे नहीं है। उत्तराखंड की बेटियां हर चुनौती से लड़ते हुए शिक्षा के छेत्र में अपना परचम लहरा रही है। राज्य की होनहार बेटियों की अभूतपूर्व सफलताओं की कहानी अक्सर सुनने को मिलती रहती है। राज्य की ऐसी ही एक होनहार बेटी हैं रानू कनवाल। उत्तराखंड की रानू कनवाल का हाल ही में चयन वन दरोगा, कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, अल्मोड़ा वन प्रभाग के लिए हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

बताते चले कि रानू उत्तराखंड के नैनीताल जिले में हल्द्वानी की रहने वाली है। उन्होंने अपनी पढ़ाई हल्द्वानी में एसकेएम स्कूल से की है। रानू के पिता का नाम त्रिलोक सिंह कनवाल है जबकि उनकी माता का नाम दीपा कनवाल है।

उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर एसकेएम विद्यालय के प्रबंधक यूसी जोशी, सचिव पुष्पा जोशी, प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा, प्रशासक ऋषभ जोशी ने उन्हें बधाई प्रेषित की है, साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की है। रानू की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल ,है वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top