Almora News

बधाई दीजिए, उत्तराखंड पुलिस की जवान ममता खाती ने अमेरिका में जीते 6 मेडल

Mamta Khati
Ad

अल्मोड़ा: उत्तराखंड की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं फिर चाहे शिक्षा हो, खेल हो या फिर पुलिस सेवा में कर्तव्य निभाना। इसी कड़ी में अल्मोड़ा जिले की महिला आरक्षी ममता खाती ने अपनी मेहनत और लगन से विदेश की धरती पर भी प्रदेश का नाम रोशन कर दिखाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

अमेरिका के बर्मिंघम शहर में आयोजित वर्ल्ड पुलिस और फायर गेम्स 2025 में ममता खाती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण पदक और पांच रजत पदक अपने नाम किए हैं। यह प्रतियोगिता 27 जून से 7 जुलाई तक चली…जिसमें 70 से अधिक देशों से करीब 8500 खिलाड़ियों ने भाग लिया। ममता का प्रदर्शन इस प्रतियोगिता में सबसे खास रहा, जिसने उत्तराखंड पुलिस के साथ-साथ पूरे देश को गर्व से भर दिया।

ममता खाती इस समय अल्मोड़ा जिले के पुलिस लाइन में आरक्षी के पद पर तैनात हैं। ड्यूटी के साथ-साथ उन्होंने अपने खेल को कभी कमज़ोर नहीं होने दिया और कड़ी मेहनत से खुद को इस स्तर तक पहुँचाया। उनकी इस उपलब्धि के बाद से उन्हें लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और उनके गाँव से लेकर पूरे अल्मोड़ा जिले में खुशी का माहौल है।

ममता की कहानी बताती है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी मुश्किल रास्ता कामयाबी तक पहुँचने से रोक नहीं सकता। आज उन्होंने सिर्फ मेडल ही नहीं जीते….बल्कि हर उस बेटी के लिए मिसाल पेश की है, जो बड़े सपने देखने से डरती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top