Election Talks

कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी पहुंचे कुसुमखेड़ा, बोले धरातल पर नहीं दिखा भाजपा का काम

Uttarakhand News: Haldwani: Election 2024: कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने शुक्रवार को कुसुमखेड़ा हल्द्वानी स्थित आवास पर चुनाव संचालन समिति की अलग अलग बैठकों के उपरांत चंबल पुल (लालडांठ रोड) पर चुनावी कार्यालय का शुभारंभ करने के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओ संग संवाद किया। उन्होंने कांग्रेस के घोषणा-पत्र को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान किया। इसके बाद राजपुरा क्षेत्र में सभा के माध्यम से स्थानीय लोगो से चुनावी चर्चा की गई। इसके बाद मानपुर पश्चिम, रामपुर रोड और नारायण नगर कुसुमखेड़ा में जनसभा और नुक्कड़ सभा के माध्यम से जनसंपर्क अभियान चलाया।


कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी हार के डर से भयभीत है और जनता से माफी मांगते हुए मोदी जी के नाम पर वोट देने की अपील कर रहे है। भाजपा प्रत्याशी ने अगर विकास कार्य किये हैं, तो वह उन विकास कार्यो के नाम पर जनता से वोट मांगे… ना कि माफी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस विकास करना जानती है और हल्द्वानी का सर्वागीण विकास इसका जीवंत उदाहरण है। सुमित हृदयेश ने हल्द्वानीवासियो से विकास के नाम पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को सहयोग करने के लिए कहा। भाजपा प्रत्याशी अपने 5 वर्ष के कार्यकाल से आश्वस्त नही है इसलिए लोगो से नज़रे चुरा रहे है और धरातल पर कही नज़र नही आ रहे हैं।


जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि नैनीताल जिले में पहाड़ी क्षेत्रों के साथ-साथ सम्पूर्ण भाभर क्षेत्र में कांग्रेस अच्छा करेगी। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को सभी उम्र के मतदाताओं का साथ और आशीर्वाद मिल रहा है। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी प्रयाग दत्त भट्ट, दीपक बलुटिया, ललित जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, मोहन बिष्ट, पार्षद प्रतिनिधि मुकुल बलुटिया, महेशानंद, लक्ष्मीकांत, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, शोभा बिष्ट, कमला सनवाल, डॉ गणेश उपाध्याय, एनबी गुणवंत, हेमन्त बगड़वाल, संजय किरौला, पार्षद राधा आर्य, प्रदेश सचिव डॉ मयंक भट्ट, गोविंद बगड़वाल, डॉ केदार पडलिया, ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन नेगी, पूर्व प्रधान भागीरथी बिष्ट, राधा चौधरी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लाल सिंह पवार, मन्नू गोस्वामी, छात्र नेता संजय जोशी, हेमंत साहू, मीमांशा आर्य, गीता बहुगुणा, सविता गुरुरानी, सीमा भटनागर, अल्का आर्य, जूही चुफाल, वरुण भाकुनी, राजेन्द्र बिष्ट, पूर्व प्रधान विजय कुमार, विनोद कुमार, वीर सिंह बिष्ट, खीमानंद पांडेय, हरीश लाल, जगदीश भारती, कृष्ण राम, मंजू पांडेय, आरती पपौला, मंजू दानू, मंजू तिवारी समेत दर्जनों कांग्रेसियों ने प्रचार में योगदान दिया।

To Top