Dehradun News

उत्तराखंड कांग्रेस नेता को यूपी रोडवेज बस ने देहरादून में रौंदा, मौत

Ad

देहरादून: राजधानी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चमोली निवासी कांग्रेस नेता की मौत हो गई। बीती शाम उत्तर प्रदेश की रोडवेज बस ने हरिद्वार बाइपास पर कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश सचिव अनिल चमोली को रौंद दिया। परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बस के चालक को गिरफ्तार करने की मांग पुलिस से की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार चमोली जनपद निवासी कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश सचिव अनिल चमोली किसी काम से राजधानी देहरादून आए हुए थे। जब वह शाम के वक्त रिस्पना पुल से बद्री केदार मंदिर समिति की कारगी चौक स्थित धर्मशाला लौट रहे थे, तभी हरिद्वार बाइपास पर आईएसबीटी से तेज रफ्तार में आ रही यूपी की रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

बाइक पर टक्कर लगते ही अनिल बस के साथ घसीटता चला गया। बुरी तरह से खून से लतपथ हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। मगर जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजनों ने नेहरू कॉलोनी थाने पहुंच कर हंगामा कर ड्राइवर को गिरफ्तार करने की मांग की है। राज्य में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top