Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से कांग्रेस ने किया 2027 विधानसभा चुनाव का ‘विजय शंखनाद

Ad

Uttarakhand: Haldwani: Congress: हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 के लिए चुनावी बिगुल फूंक दिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विजय शंखनाद रैली को संबोधित करते हुए भाजपा और आरएसएस पर जमकर हमला बोला। जनसभा में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

मंच पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव गुरदीप सप्पल, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

अपने संबोधन में खड़गे ने भाजपा और आरएसएस पर देश की आजादी के आंदोलन में योगदान नहीं देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी और कांग्रेस का कार्यकर्ता किसी से डरने वाला नहीं है।

खड़गे ने केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे नेताओं को भाजपा में शामिल कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे नेताओं को भाजपा की ‘वाशिंग मशीन’ में डालकर साफ-सुथरा बताया जाता है।

खड़गे ने युवाओं को रोजगार का भरोसा देते हुए कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर युवाओं को बिना भ्रष्टाचार और बिना सिफारिश के नौकरी देने की दिशा में काम किया जाएगा। हल्द्वानी की इस रैली के जरिए कांग्रेस ने प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने का संदेश दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top