Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से हवा बदलने की तैयारी में कांग्रेस, सीएम धामी के दिल्ली जाने पर चर्चा शुरू!

Ad

हल्द्वानी: कांग्रेस द्वारा नैनीताल के जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद पहली बार राहुल छिमवाल हल्द्वानी पहुंचे तो प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश सहित कई नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में उनका जोरदार स्वागत किया।

ADVERTISEMENTS Ad

नई जिम्मेदारी मिलने पर राहुल छिमवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया है और साथ ही राज्य सरकार के खिलाफ जन आंदोलनों को और मजबूत करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि महंगाई बेरोजगारी, रुके हुए विकास कार्यो के लिए आर पार की लड़ाई होगी।

उनका कहना था कि खुद सत्ता पक्ष के लोगों का मानना है कि अधिकारी बेलगाम हो गए हैं और विधायकों की भी नहीं सुन रहे हैं। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने बूथ नमन कार्यक्रम के तहत बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ाने और प्रदेश में नौकरी दो रोजगार दो के नारे के साथ घर-घर जाकर बेरोजगार युवाओं और उनके अभिभावकों से हस्ताक्षर कराकर राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपने की बात कही।

उन्होंने इस दौरान अंकिता भंडारी हत्याकांड पर भी टिप्पणी की। साथ ही ये भी कहै कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सदन को 2 दिन में ही खत्म कराकर दिल्ली के MCD चुनाव में व्यस्त हैं। गौरतलब है कि दिल्ली में एमसीडी चुनावों की तैयारियां चल रही हैं। इसी कड़ी में पहले कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने दिल्ली का रुख किया था तो अब सीएम धामी ने भी वहां प्रचार किया है। इसी को लेकर कांग्रेस ने बहस छेड़ दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top