Election Talks

कांग्रेस खेमे से बड़ी खबर, संध्या डालाकोटी समेत चार बागी नेता 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

Ad

लालकुआं: इस वक्त की बड़ी खबर कांग्रेस के खेमे से आ रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों को बड़ी सख्त तरह से लिया है। पार्टी ने विधानसभा चुनावों में अनुशासन के खिलाफ कार्य करने वाले नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इनमें लालकुआं से संध्या डालाकोटी को भी पार्टी से निष्कासित किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन मथुरा दत्त जोशी ने जानकारी दी और बताया कि रामनगर से पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय नेगी, संध्या डालाकोटी, रुद्रप्रयाग से पूर्व विधायक मातबर सिंह कंडारी और यमुनोत्री से प्रदेश कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय डोभाल को तत्काल प्रभाव से पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया गया है। गौरतलब है कि लालकुआं में कांग्रेस ने पहले संध्या डालाकोटी को मैदान पर उतारा था। लेकिन इसके बाद उनसे टिकट छीन कर हरीश रावत को अपना उम्मीदवार बनाया। अब डालाकोटी निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top