Nainital-Haldwani News

कॉर्बेट में नए साल को लेकर हाई अलर्ट, पार्क कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

कॉर्बेट में नए साल को लेकर हाई अलर्ट, पार्क कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
Photo - Jim Corbett National Park
Ad

रामनगर: नए साल के साथ ही साल के आखिरी दिन को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहता है। पर्यटकों की भीड़ नैनीताल के विभिन्न पर्यटक स्थलों पर सरपट दौड़ती नज़र आती है। रामनगर स्थित कार्बेट पार्क में भी भीड़ काफी अधिक रहती है। इसे देखते हुए अब कॉर्बेट पार्क में हाई अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही पार्क के कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

थर्टी फर्स्ट लोगों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं रहता। इस दिन पर्यटक नए साल का जश्न मनाते हैं। गौरतलब है कि थर्टी फर्स्ट के मौके पर शिकारियों की घुसपैठ व गेस्ट हाउसों में हुड़दंग की आशंका काफी बढ़ जाती है। जिसके लिए पार्क प्रशासन को काफी सचेत रहना पड़ता है। इसलिए पार्क प्रशासन ने कुछ अहम फैसले लिए हैं।

पार्क प्रशासन ने इसको देखते हुए पार्क कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। यूपी सीमा पर एंबुश आदि लगाकर लगातार गश्त करने के निर्देश दिए हैं। पार्क निदेशक राहुल ने जानकारी दी और बताया कि कॉर्बेट के जानवरों की सुरक्षा करने के लिए 100 से अधिक वन चौकियां, यूपी से सटे पार्क की 50 किलोमीटर दायरे में थर्मर कैमरे आदि लगाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि 500 गश्त कर्मचारी की तैनाती विभिन्न जगहों पर की गई है। लाजमी है कि नए साल व थर्टी फर्स्ट के दिन पर्यटकों की आवाजाही काफी अधिक रहती है। जिसके कारण संदिग्ध लोग अंदर घुस जाते हैं। इसलिए सार्वजनिक स्थलों व जंगलों से सटे स्थानों पर चेकिंग होगी। अलर्ट को देखते हुए 500 गश्त कर्मचारियों व अन्य की की छुट्टियां रद्द की हैं। इन्हें विशेष स्थिति में ही छुट्टी मिलेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top