Uttarakhand News

उत्तराखंड में कोरोना की गति ने बढ़ाई परेशानी, 15 प्रतिशत से ऊपर पहुंची संक्रमण दर

Ad

देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ने से चिंता बढ़ रही है। शासन प्रशासन और समस्त जनता को पुराने दिन याद आ रहे हैं। लाजमी है कि जानलेवा संक्रमण की वापसी कोई भी नहीं चाहता। मगर सच यही है कि अब लगातार संक्रमण की स्पीड बनी हुई है। बृहस्पतिवार को भी 141 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद टेस्टिंग का दायरा भी बढ़ाया गया है। सैंपल जांच के आधार पर प्रदेश की संक्रमण दर अब 15 प्रतिशत से अधिक हो गई है। बता दें कि अब कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 348 हो गई है। विहार शाम जारी हुई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे के भीतर कुल 939 सैंपलों की जांच की गई।

इन जांचों में 141 लोग संक्रमित मिले हैं, जिसमें देहरादून जिले में 64, नैनीताल में 21, पौड़ी में 10, ऊधमसिंह नगर में 12, हरिद्वार में 9, चंपावत व अल्मोड़ा में 7-7, बागेश्वर में 6, चमोली व पिथौरागढ़ में 2-2, टिहरी जिले में 1 संक्रमित मिला है। हालांकि, 158 संक्रमित ठीक हुए हैं। वर्तमान की बात करें तो 348 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। होम क्वारंटाइन का सिलसिला शुरू हो चुका है।।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top