Uttarakhand News

कोरोना Curfew के बीच मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, सरकार का बड़ा फैसला

Ad

देहरादून: उत्तराखंड राज्य में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में होने का बाद भी उत्तराखंड में Curfew जारी रहेगा। उत्तराखंड राज्य सरकार ने कोरोना कर्फ्यू को एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया है। जिसके तहत प्रदेश में 17 अगस्त तक कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। नए आदेशों में राज्य सरकार ने कोई अतिरिक्त राहत नहीं दी है। ऐसे में जो नियम पिछले सप्ताह से लागू थे वही नियम इस सप्ताह भी लागू रहेंगे।पिछले हफ्ते 10 अगस्त तक कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाया गया था। जिसे बढ़कर 17 अगस्त की सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल के अनुसार पूर्व में जारी की एसओपी में जो व्यवस्थाएं की गई थी, उन्ही व्यवस्थाओं को यथावत रखा जाएगा। इन सबके अतिरिक्त पर्यटक स्थलों पर जाने वाले सैलानियों को कोविड-19 के नियमों का पालन करने के साथ ही आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट या फिर वैक्सीनेशन की दोनों डोज लगने की रिपोर्ट अनिवार्य होगी।

सोमवार को उत्‍तराखंड में 31 व्यक्ति संक्रमित मिले। इस दौरान कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत भी हुई हुई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 47 मरीज स्‍वस्‍थ्‍य भी हुई हैं। इसके साथ ही प्रदेश का रिकवरी रेट 95.95 फीसद रहा। अब प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या अब सिर्फ 446 रह गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top