Uttarakhand News

उत्तराखंड में 25 मई तक कोविड Curfew लागू रहेगा, Epass व्यवस्था देगी राहत

Ad

देहरादून- कोराना के बढ़ते मामलों की चेन तोड़ने के लिए प्रदेश सरकार ने 1 हफ्ते कोविड कर्फ्यू बढ़ा दिया है। उत्तराखंड में 25 मई तक पूरे प्रदेश में कोविड Curfew लागू रहेगा। इस बारे में शासकीय प्रवक्ता सुबोध का कहना है कि कोराना की चेन तोड़ने के लिए 14 दिन का समय जरूरी है, इसलिए जब दूसरे फेज का कोविड कर्फ्यू लागू होगा। Curfew के चलते कोराना के आंकडों में गिरावट देखने को मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं सुबोध उनियानल का कहना है सख्ती के साथ ही दूसरे फेज का कोविड Curfew लागू होगा। शादियों शामिल होने वाले सभी लोगों को कोरोना वायरस नेगेटिव रिपोर्ट पेश करनी होगी। वहीं आवश्यक कार्य पड़ने पर ई पास लागू किया जाएगा। जिससे आवश्यक कार्य के लिए बाहर निकलने पर लोगाों को दिक्कत न हो।

कई बार देखने में आया है कि डेड बाॅडी को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय चैकिंग तो नहीं हो रही है, लेकिन जब लोग अंतिम संस्कार कर वापस आ रहे है तो उसने पूछताछ हो रही है। इसके लिए ई पास लागू किया जाएगा। बता दें कि मुख्यमंत्री के साथ आज मंत्रियों की बैठक होने वाली है और उसके बाद नए Curfew को लेकर पूरी जानकारी सामने आ पाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top