Election Talks

उत्तराखंड में कोरोना के 716 नए मामले सामने आए, 1300 से ज्यादा लोगों ने बीमारी को हराया

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में कोविड-19 के कुल 716 नये मामले सामने आए है। वही प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 2 कोरोना संक्रमित मरीजों की उपचार के दौरान मौत हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

गुरुवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के कुल 716 नए मामले सामने आए है। जबकि राज्य में 1354 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।

वही दैनिक पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 03.14 फ़ीसदी पर पहुंच गई है। देहरादून जिले से 202 ,हरिद्वार से 87, नैनीताल जिले से 47, उधमसिंह नगर से 38, पौडी से 74, टिहरी से 26, चंपावत से 13, पिथौरागढ़ से 21, अल्मोड़ा 56, बागेश्वर से 07, चमोली से 88, रुद्रप्रयाग से 14, उत्तरकाशी से 17 मामलों की पुष्टि हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top