Uttarakhand News

उत्तराखंड में 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों को कल से लगेगी कोरोना वैक्सीन

Ad

हल्द्वानी: 16 जनवरी 2021, वो पहला दिन था जब देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई थी। अब एक साल दो महीनों के बाद एक और अभियान इसी दिशा में शुरू होने जा रहा है। कोरोना संक्रमण से लड़ाई के क्रम में अब एक और बड़ा काम होने वाला है। दरअसल राज्य में 12 से 14 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों के टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। कल से इन बच्चों को भी कोरोना की वैक्सीन लगने लगेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि इसी कड़ी में राज्य को कार्बेवैक्स वैक्सीन की चार लाख एक हजार 400 खुराक मिल गई हैं। इस वैक्सीन को जिलों को वितरित भी कर दिया गया है। गौरतलब है कि पहले टीकाकरण को लेकर केंद्र सरकार के साथ राज्यों की बैठक होगी। जिसमें सभी चीजों को डिस्कस किया जाएगा। जिसके बाद इस आयुवर्ग में टीकाकरण का असल लक्ष्य केंद्र की विस्तृत गाइडलाइन तय की जाएगी। 

इससे पर्दा नहीं किया जा सकता कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में वैक्सीन बड़ा हथियार साबित हुई है। तीसरी लहर में कोरोना के अत्याधिक प्रसार के बावजूद वैक्सीन ने काफी बचाव किया। इसी कड़ी में अब बुधवार से देशभर में 12 से 14 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को भी कोरोनारोधी टीका लगाया जाएगा। माना जा रहा है कि बच्चों की सुरक्षा के लिए उन्हें वैक्सीन लगाने का ये कदम सही साबित होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top