Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड कोविड मेडिकल बुलेटिन जारी, हल्द्वानी में एक मरीज की हुई मौत

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 309 नए मामले सामने आए हैं। वहीं मंगलवार को 346 मामले सामने आए थे। राज्य में आज भी तीन कोरोना मरीजों की मौत हुई है। जिनमें दो ऋषिकेश एम्स तथा एक सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती था। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

राज्य में आज कोरोना के 309 नए मामले सामने आए है। वर्तमान में राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1790 पहुंच गई है। बुधवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 309 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।

जबकि आज रिकॉर्ड 434 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी हुए। दैनिक संक्रमण दर पर नजर डालें तो 12.70% पर पहुंच गई है। जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून में 162 ,हरिद्वार से 17, नैनीताल जिले में 58, उधमसिंह नगर से 10, पौडी से 11 ‘ टिहरी से 05 , चंपावत से 05, पिथौरागढ़ से 04 , अल्मोड़ा 12, बागेश्वर से 08, चमोली से 03, रुद्रप्रयाग से 14 ,उत्तरकाशी से 0 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top