Uttarakhand News

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 1560 केस सामने आए, ये लापरवाही तोड़ रही है सभी रिकॉर्ड

Ad

देहरादून: राज्य में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। एक जनवरी के बाद से कोरोना वायरस के मामले रोजाना रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। शनिवार को उत्तराखंड में 1560 कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 24 घंटे के भीतर प्रदेश भर में 270 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके है।

ADVERTISEMENTS Ad

हालांकि, अबतक उत्तराखंड में 7423 लोगों की मौत हो चुकी है।उत्तराखंड में 3254 एक्टिव केस हैं। शनिवार को देहरादून जिले में 537 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही नैनीताल जिले में 404, बागेश्वर जिले में 13, चंपावत जिले में 46, उत्तरकाशी जिले में 20, हरिद्वार जिले में 303, अल्मोड़ा जिले में 52, रुद्रप्रयाग जिले में 6, पिथौरागढ़ जिले में 82, टिहरी जिले में 28, चमोली जिले में 8, पौड़ी जिले में 24, और ऊधमसिंह नगर जिले में 37 केस आये है। शुक्रवार को प्रदेश भर में 814 नए मामले सामने आए थे। कोरोना के ग्राफ में बढ़ोतरी को देखने के बाद सभी जिलो में रैंडम सैंपलिंग शुरू हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top