Uttarakhand News

उत्तराखंड में कम हो रहे हैं कोरोना वायरस के मामले, 580 लोगों को मिली हॉस्पिटल से छुट्टी

सतर्क रहने से ही मिलेगी राहत...उत्तराखंड के तीन जिले हुए पूरी तरह कोरोना मुक्त
Ad

हल्द्वानी: कोरोना वायरस के चलते उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कुल 286 नये मामले सामने आए है जबकि 6 मरीजों की मौत भी हुई है।हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के कुल 286 नए मामले सामने आए है। जबकि राज्य में 580 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। दैनिक पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 01.65 फ़ीसदी पर पहुंच गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

रविवार को देहरादून जिले से 124 ,हरिद्वार से 30, नैनीताल जिले से 15, उधमसिंह नगर से 03, पौडी से 27, टिहरी से 13, चंपावत से 17, पिथौरागढ़ से 20, अल्मोड़ा 03, बागेश्वर से 02, चमोली से 42, रुद्रप्रयाग से 02, उत्तरकाशी से 05 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

साल 2022 में अब तक कोरोना से संक्रमित कुल 88520 मरीजों में से 79297 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 3080 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं , 233 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 6212 है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top